24 साल बाद छोटे पर्दे पर लौटीं ममता कुलकर्णी, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में लगाएंगी हंसी का तड़का

KNEWS DESK – कॉमेडी और कुकिंग का मजेदार संगम बन चुका ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में अली गोनी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन जैसे स्टार्स अपनी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग से फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं।

हर हफ्ते मेकर्स किसी खास सेलिब्रिटी गेस्ट को बुलाकर शो में नया तड़का लगाते हैं। इस बार 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शो में नजर आने वाली हैं। खास बात ये है कि ममता करीब 24 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं।

24 साल बाद टीवी पर वापसी

हाल ही में ममता कुलकर्णी को शो के सेट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। जहां पिछले कुछ समय से वो पारंपरिक साध्वी वेशभूषा में नजर आती थीं, वहीं इस बार उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

https://www.instagram.com/reels/DVSxfktCKbD/

मीडिया से बातचीत में ममता ने अपनी वापसी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “मैं बहुत एक्साइटेड हूं. 24 साल बाद टेलीविजन पर आ रही हूं. अगर ध्यान दें तो इन 24 सालों में मैं कभी टीवी पर नहीं आई. ये एक अच्छा मौका है, हंसने का, लोगों को हंसाने का. जिंदगी बहुत गंभीर हो गई है, हर जगह सीरियसनेस है. ऐसे में अगर हंसने और खाना बनाने का मौका मिले, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है?”

आखिरी फिल्म और आध्यात्मिक सफर

ममता कुलकर्णी आखिरी बार साल 2002 में आई फिल्म ‘कभी तुम कभी हम’ में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और हाल के वर्षों में आध्यात्मिक जीवन की ओर रुख किया।

90 के दशक में ममता कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिनमें करण अर्जुन, क्रांतिवीर, सबसे बड़ा खिलाड़ी, बाज़ी और चाइना गेट जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *