KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Kriti Sanon हाल ही में रिलीज़ हुई अपनी फिल्म Tere Ishq Mein के लिए सुर्खियों में थीं। लेकिन अब एक बार फिर वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। लंबे समय से उनकी डेटिंग अफवाहें UK के बिजनेसमैन कबीर बाहिया को लेकर चल रही हैं।
लंदन में हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आए
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कृति सेनन और कबीर बाहिया लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले घूमते नजर आए। वीडियो में कबीर ने ब्लू स्वेटशर्ट और मैचिंग को-ऑर्ड पैंट पहनी थी, वहीं कृति ब्राउन फिटेड टी-शर्ट, ब्लू बैगी डेनिम और ब्राउन पफर जैकेट में दिखाई दीं। इस वीडियो से उनकी डेटिंग की चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
वीडियो में कबीर की नजर अचानक कैमरे पर पड़ जाती है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या यह हालिया वीडियो है या पुराना। नेटिजन्स अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे हैं, कुछ का मानना है कि यह क्लिप पुरानी हो सकती है, क्योंकि कृति का हेयरस्टाइल उनके वर्तमान लुक से अलग दिखाई देता है।
अफवाहों की शुरुआत
कृति और कबीर के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब कृति ने ग्रीस में अपना 34वां जन्मदिन मनाया। वहां उनके कोज़ी पलों की कई फोटो और वीडियो सामने आए, जिनसे फैंस ने दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म किया।
कबीर बाहिया हाल ही में कृति की बहन Noopur Senon की शादी में भी शामिल हुए थे। शादी के हर फंक्शन में वह कृति के साथ नजर आए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुईं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही Cocktail 2 में दिखाई देंगी, जिसमें उनके लीड रोल में Rashmika Mandanna और Shahid Kapoor भी हैं। यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म Cocktail का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में थे।