IND vs PAK: कब-कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, जानिए पूरी डिटेल

KNEWS DESK- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अब तक अपने दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है। मुंबई और दिल्ली में खेले गए शुरुआती मैचों में भारत ने अपने प्रतिद्वंदियों को आसानी से हराया। पाकिस्तान ने भी अपने पहले दो मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्हें उलटफेर का सामना करना पड़ा, लेकिन यूएसए के खिलाफ बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 190 रन बनाए। अब उनकी असली चुनौती भारत के खिलाफ है।

टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और पाकिस्तान अब तक 16 बार आमने सामने आए हैं। इसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है, भारत ने 13 मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 3। यह मुकाबला दोनों देशों के लिए सिर्फ जीत का सवाल नहीं, बल्कि साख की लड़ाई भी है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। वहीं, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर फैंस इसे लाइव स्ट्रीम भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *