KNEWS DESK- सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। पहले वड़ा पाव बेचकर पॉपुलर हुईं और बाद में बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं चंद्रिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया।
वीडियो में चंद्रिका रोते हुए कहती दिख रही हैं, “मैं घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, काम देख रही हूं। आप यह सब कर रहे हो। आखिर क्यों?” इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के फोन की कुछ चैट्स और एक तस्वीर भी दिखाई, जिसमें एक अन्य लड़की उनके पति के साथ नजर आ रही है। हालांकि, उस लड़की का चेहरा फोटो में छिपा दिया गया है।
https://www.instagram.com/reel/DUOWuiFE30t/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग चंद्रिका की बातों पर यकीन नहीं कर रहे और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लंबे समय से सक्रिय हैं और फनी रील्स बनाती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें पहली बार वड़ा पाव बेचने के दौरान पॉपुलर होने का मौका मिला था, जब उनके झगड़े और मजेदार वीडियो खूब वायरल हुए थे। बाद में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 में भी अपनी पहचान बनाई।
इस बार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। चंद्रिका की पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया एक्टिविटी के बीच यह मामला नए ट्रेंड में शामिल हो गया है।