ग्रैमी अवॉर्ड्स में 27 साल की सिंगर बनी टॉक ऑफ द टाउन, टॉपलेस लुक ने बटोरी सुर्खियां

KNEWS DESK – ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की शाम संगीत और फैशन दोनों के नाम रही। लॉस एंजिल्स में सजे इस भव्य इवेंट में म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों ने रेड कारपेट पर अपने स्टनिंग लुक्स से समां बांध दिया। लेडी गागा, माइली सायरस, जस्टिन बीबर जैसे सेलेब्स ने हमेशा की तरह अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींचा, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं सिंगर चैपल रोन।

चैपल रोन का बोल्ड रेड कारपेट लुक

सितारों की भीड़ के बीच चैपल रोन ने ऐसा लुक चुना, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। रेड कारपेट पर वह मरून ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आईं, जो अपने एक्सपेरिमेंटल और डेयरिंग स्टाइल की वजह से चर्चा का केंद्र बन गई। उनका आत्मविश्वास और प्रेज़ेंस ऐसा था कि कैमरे उन्हीं पर टिक गए।

ड्रेस के साथ चैपल ने मिनिमल जूलरी, बोल्ड स्मोकी आई मेकअप, इंटेंस ब्लश, सिग्नेचर रेड कर्ल्स और ब्लैक एंड गोल्ड हील्स को कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी पावरफुल बना दिया। पीठ पर बना बड़ा टैटू भी उनके स्टाइल को कॉम्प्लिमेंट करता नजर आया।

https://www.instagram.com/p/DUPDUV0D25f/

किसने डिजाइन किया चैपल का लुक?

चैपल रोन का यह आउटफिट मशहूर डिजाइनर Miguel Castro Freitas ने डिजाइन किया था। यह लुक Manfred Thierry Mugler के आइकॉनिक और विवादित Spring/Summer 1998 कलेक्शन से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है। फैशन एक्सपर्ट्स इसे रेड कारपेट पर सबसे एक्सपेरिमेंटल लुक्स में से एक मान रहे हैं।

नेटिज़न्स ने चैपल के लुक को “डेयरिंग”, “कॉन्फिडेंट” और “फैशन स्टेटमेंट” बताया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके कॉन्फिडेंस और बॉडी-पॉज़िटिव अप्रोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस बार ग्रैमी नाइट में चैपल रोन ने परफॉर्म नहीं किया। वह स्टेज पर अवॉर्ड प्रेज़ेंट करने के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने अलग आउटफिट में एंट्री ली। ग्रैमी 2026 में चैपल को Record of the Year और Best Pop Solo Performance के लिए नॉमिनेशन मिला है। गौरतलब है कि पिछले साल उन्होंने Best New Artist का अवॉर्ड अपने नाम किया था।

ग्रैमी नाइट पर सितारों का जलवा

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जस्टिन बीबर, लेडी गागा और ब्रूनो मार्स जैसे सितारों ने अपनी पावरपैक्ड परफॉर्मेंस से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जस्टिन बीबर की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस खासतौर पर चर्चा में रही।

वहीं आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके मेडिटेशन ऑडियो एल्बम के लिए ग्रैमी से सम्मानित किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस सम्मान के लिए आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *