KNEWS DESK – टीवी जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पॉपुलर एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने रेप केस के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आशीष कपूर कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और उनकी गिरफ्तारी ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं, आखिर कौन हैं आशीष कपूर और किन-किन शोज में उन्होंने काम किया है।
कौन हैं आशीष कपूर?
आशीष कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1984 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी के हॉरर शो ‘Ssshhh…Phir Koi Hai’ से की थी। इसके बाद वो कई पॉपुलर शोज में नजर आए, जिनमें साथ फेरे- सलोनी का सफर, देखा एक ख्वाब, ये रिश्ता क्या कहलाता है, मन की आवाज प्रतिज्ञा, लव मैरिज या अरेंज मैरिज, ससुराल सिमर का 2, सावित्री, मोल्लकी- रिश्तों की अग्निपरीक्षा, वो अपना सा, वारिस शामिल हैं| टीवी पर उनकी पॉपुलैरिटी अच्छी रही और उन्होंने कई किरदारों से अपनी पहचान बनाई।
https://x.com/sakshichand08/status/1963250362355204168
किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को आशीष कपूर को पुणे से अरेस्ट किया। उन पर आरोप है कि दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान उन्होंने एक लड़की के साथ वॉशरूम में जबरदस्ती की। इस घटना के बाद 11 अगस्त को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आशीष कपूर की पर्सनल लाइफ भी कई बार चर्चाओं में रही है। उनका नाम एक्ट्रेस प्रियल गौर के साथ जुड़ चुका है, जो उनकी को-एक्टर भी रह चुकी हैं। हालांकि, बाद में इनके रिश्ते के टूटने की खबरें आईं। इसके अलावा भी आशीष का नाम कई और एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है।