KNEWS DESK – बॉलीवुड इंडस्ट्री में हाल ही में एक और शानदार शादी संपन्न हुई, जब रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ शादी के बंधन में बंधे। यह शादी 21 फरवरी को मुंबई के ताज होटल में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इससे पहले यह कपल गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से भी शादी कर चुका था।
शादी में पहुंची कपूर फैमिली
आदर और अलेखा की शादी में कपूर परिवार के कई सदस्य पहुंचे थे, जिनमें नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा भी शामिल थीं। इसी दौरान समारा साहनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने अपनी नानी नीतू कपूर को धक्का दिया। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है।
https://www.instagram.com/reel/DGZl2FCSWHA/
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में एक बातचीत में इस वीडियो को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। रिद्धिमा ने स्पष्ट किया कि उनकी बेटी समारा नीतू कपूर के साथ एक फ्रेम में आने पर नाराज नहीं थी और उसने नानी को धक्का नहीं दिया था।
रिद्धिमा ने कहा, समारा केवल पोज देने की कोशिश कर रही थी। इवेंट में फोटोग्राफर्स की मौजूदगी से वह बहुत खुश और एक्साइटेड थी। कार में बैठते समय भी वह कह रही थी कि ‘हे भगवान, मुझे यकीन है कि वहां फोटोग्राफर होंगे और मैं इस तरह पोज दूंगी। जब पपराजी हमें साथ में आने के लिए कह रहे थे, वह बस अपने पोज पर ध्यान दे रही थी। उसने अपनी नानी को कोई धक्का नहीं दिया।
समारा हुई कंफ्यूज
रिद्धिमा ने आगे बताया कि इस वायरल वीडियो को लेकर समारा खुद भी कंफ्यूज हो गई थी। जब उसने यह खबर देखी, तो मुझसे पूछने लगी कि ‘मैंने नानी को कब धक्का दिया? वह खुद केवल कंफर्टेबल होकर पोज देने की कोशिश कर रही थी। सोशल मीडिया पर बेवजह इस बात को तूल दिया गया|
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी बेहद शाही अंदाज में संपन्न हुई। आदर ने इस मौके पर व्हाइट कलर की शेरवानी और गोल्डन पगड़ी पहनी थी, जबकि अलेखा मरून और गोल्डन कढ़ाई वाले खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को चोकर हार, लंबी माला और मांग टीका से पूरा किया। उनकी शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।