पेरिस ओलंपिक से वापस लौटी भारतीय हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

KNEWS DESK, पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम कर लिया। जिसके बाद अब टीम मेडल के साथ भारत लौट चुकी है। पूरी टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया।

पेरिस ओलंपिक से कांस्य जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से मात दी थी और ब्रॉन्ज मेडल विजेता बन गई। भारत ने 32 साल बाद ओलंपिक में लागातार दो मेडल जीते हैं। वहीं अब भारतीय हॉकी टीम भारत वापसी कर चुकी है। जहां उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। साथ ही एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े भी बज रहे थे। वहीं एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और बाकी खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं और फैंस उन्हें माला पहना रहे हैं। बैकग्राउंड में ढोल बजने की आवाज आ रही है। सभी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने एयरपोर्ट के बाहर अपने-अपने ब्रॉन्ज मेडल के साथ फोटो खिंचवाईं। वहीं कई प्लेयर्स ढोल पर नाचते हुए भी दिखाई दिए। खिलाड़ियों ने सफलता का जश्न मनाने के लिए अपने डांस मूव्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की।

About Post Author