ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश ने ढाया कहर, एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर टिकी फैंस की निगाहें

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें तेजस्वी बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ड्रेस में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश ब्लैक कलर की लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस लुक में उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट करके खुले रखना पसंद किया| इस दौरान एक्ट्रेस ने कानों में सिंपल ईयरिंग्स पहने|

तेजस्वी प्रकाश ने इस लुक में सटल मेकअप किया और रेड लिपशेड कैरी की| अदाकारा ने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया|

इस दौरान एक्ट्रेस ने कई शानदार पोज दिए| फोटोज में तेजस्वी प्रकाश अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं| उनकी पोस्ट पर लोग कमेंट्स के जरिये जमकर अदाकारा की तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author