मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- ‘नेहरू की पोती शादी के बाद नहीं पहनती मंगलसूत्र…’

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन गुना में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर जमकर तंज कसा| सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपनी पोती (प्रियंका गांधी) को शादी के बाद ‘मंगलसूत्र’ नहीं पहनते देखकर नेहरू की आत्मा आंसू बहा रही होगी|

सार्वजनिक बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की शादी नहीं हुई है| जवाहर लाल नेहरू की आत्मा यह देखकर आंसू बहा रही होगी कि उनकी पोती (प्रियंका गांधी) ‘मंगलसूत्र’ नहीं पहनती हैं| वह शादीशुदा हैं लेकिन फिर भी कभी ‘मंगलसूत्र’ नहीं पहनती हैं|

राजीव जी को मैं टुकड़ों में घर लाई- गुजरात की रैली में प्रियंका गांधी ने किया पिता को याद, अटल बिहारी बाजपेयी की तारीफ कर PM मोदी पर साधा ...

उन्होंने आगे कहा कि एक बार जब हमारी बेटियों की शादी हो जाती है, तो वह अपना उपनाम बदल लेती हैं लेकिन वोट के लालची इन लोगों ने अपना उपनाम भी नहीं बदला| प्रियंका, गांधी कैसे हैं? गांधी परिवार के असली सदस्य गांधी के नाम पर वोट कहां ले रहे हैं|

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने और मंगलसूत्र वाले बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनकी मां सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना ‘मंगलसूत्र’ बलिदान कर दिया| प्रियंका गांधी के इसी बयान पर सीएम मोहन यादव ने उन पर तंज कसा|