चुनाव आयोग ने किया बड़ा ऐलान, 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

KNEWS DESK- आज यानी 16 मार्च को चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। जिसमें 19 अप्रैल को लोकसभा के पहले चरण का मतदान होगा। साथ ही आपको ये भी बता दें कि फेज 1 में 21 राज्यों में वोटिंग होगी। सातों चरणों के मतदान के बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता हैं। जिसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने ये भी जानकारी दी कि 1.8 करोड़ युवा पहली बार वोट डालेंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में हुए थे जबकि 23 मई को रिजल्ट आया था साल 2014 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 5 मार्च को हुई थी। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में हुए थे। बात अगर उत्तरप्रदेश की करें तो पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 64 सीटें एनडीए ने जीती थीं। बीजेपी को 62, अपना दल एस को दो सीटों पर जीत मिली थी। विपक्षी बीएसपी 10, एसपी पांच और कांग्रेस एक सीट जीतने में सफल रही थी।

ये भी पढ़ें-  देश में कुल 98.8 करोड़ मतदाता, लोकसभा चुनाव 2024 में 55 लाख EVM का होगा इस्तेमाल- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

About Post Author