अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में वोटिंग जारी, दोनों राज्यों के सीएम ने किया मतदान

KNEWS DESK- देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और सिक्किम की 32 पर भी विधानसभा चुनाव भी आज ही हैं| वहीं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की कुल 92 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है| अरुणाचल प्रदेश- सिक्किम के सीएम पेमा खांडू और प्रेम सिंह तमांग ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया|

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य में मतदान शुरू होते ही तवांग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला| इस दौरान उन्होंने कहा- विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है, जिस तरह से मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने आ रहे हैं, हमें उम्मीद है कि 2019 में पिछले आम चुनाव की तुलना में मतदान अधिक होगा|

वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोरेंग के पोलिंग बूथ पर मतदान किया| सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है| बता दें कि सिक्किम में सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी से ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया| यहां 4.64 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे| 573 पोलिंग बूथों पर मतदान जारी है, जिसमें 88 शहरी और 485 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.