अम‍ि‍त शाह ने बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर कसा तंज, कहा- ‘राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो…’

KNEWS DESK- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता के धर्मतला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने राज्‍य की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर तंज कसा है| उन्होंने कहा- जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं|

अम‍ित शाह ने कहा, जिस राज्य में इतनी घुसपैठ होती हो वो कभी विकास कर सकता है क्या? इसीलिए ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं| ममता दीदी, सीएए देश का कानून है और इसे कोई रोक नहीं सकता| हम इसे लागू करके रहेंगे| वहां से आने वाले हिंदू बहनों भाइयों का इस देश पर उतना ही अधिकार है जितना मेरा और आपका है| गृह मंत्री शाह ने कहा- 2024 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाकर सत्ता में आयेगी| मैं आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में यहां बीजेपी सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए|

उन्‍होंने पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने के दौरान तुष्टीकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों पर सीएम ममता बनर्जी को निशाने पर लिया| उन्‍होंने दावा किया- बीजेपी 2026 में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में आएगी|

बंगाल के लोगों की आवाज दिल्ली तक पहुंचाएंगीं ममता बनर्जी, CM ने राष्ट्रीय  राजधानी तक मार्च का किया आह्वान - Bengal CM Mamata Banerjee calls for march  to the national ...

उन्‍होंने आगे कहा कि जो ममता बनर्जी पहले घुसपैठ को लेकर संसद को नहीं चलने देती थीं वो अब इनको वोटर कार्ड बनाकर देती हैं| वो अब चुप बैठी हैं| उन्‍होंने कहा कि आज बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है| बम धमाकों से गंजू रहा है| नेताओं के घरों से इतने नोटों की गड्डिया कभी नहीं म‍िली| बंगााल में यह सब द‍िख रहा है|

अम‍ित शाह ने कहा कि कभी साह‍ित्‍य, व‍िज्ञान, कला, उद्योग, अध्‍यात्‍म, आजादी आंदोलन में पूरा देश का नेतृत्‍व बंगाल करता था लेक‍िन अब उसको दीदी ने सबसे प‍िछड़ा बनाने का काम क‍िया है| आज बंगाल को उन्‍होंने बर्बाद करके रख द‍िया है|

About Post Author