कंप्यूटर से भी तेज है इस बच्ची का दिमाग, पलक झपकते ही सॉल्व किए मैथ्स के सवाल

KNEWS DESK- फिल्म तो सभी देखते हैं| अक्सर आपने फिल्मों में होगा, लोग जीनियस बनने की सिर्फ एक्टिंग करते हैं| फिल्मों में किसी भी सवाल का चाहे वो जी के का हो या मैथ्स का एक्टर तुरंत जवाब देते हैं और बात करें अगर रियल लाइफ की तो यहां बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन का जवाब फटाफट सिर्फ कैलकुलेटर ही दे पाता है लेकिन आपको बता दें कि भारत में भी एक ऐसा शख्स है जो बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन का पलक झपकते ही जवाब दे दे| चलिए आपको उसकी पूरी जानकारी देते हैं…

इस समय सोशल मीडिया पर एक एक छोटी बच्ची का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है| ये वीडियो भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एसवाई कुरैशी ने अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया| उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि यह एक भारतीय लडकी हैं जिन्होंने अमेरिका के सुपर कंप्यूटर से भी तेज गणितीय गणनाएं हल करके दुनिया को हैरान कर दिया है| गति पर ध्यान दें| Amazing|

वीडियो देख कर तो आप समझ ही गए होंगे कि यह बच्ची वाकई में दिमाग की काफी तेज है| जो इतनी स्पीड में गणित का कैलकुलेशन कर रही है| बच्ची की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया रहा है| इस वीडियो को अबतक  7.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| कई बार इसे शेयर भी किया जा चुका है| लोग बच्ची के दिमाग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं|

About Post Author