Realme C51 भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च, स्मार्टफोन में है iphone जैसा फीचर

KNEWS DESK – Realme ने भारतीय बाजार में आज अपना नया सस्ता स्मार्टफोन पेश कर दिया है| फोन में iPhone की तरह एक खास फीचर भी दिया गया है जो कई चीजों की अपडेट आपको होमस्क्रीन में देता है|साथ ही फोन में कई तरह के फीचर्स दिए गये हैं| आप ये फोन 10 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं|

Realme C51 हुआ लॉन्च

Realme ने आज Realme C51 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है| स्मार्टफोन को आप आज शाम 6 बजे से फ्लिपकार्ट से आर्डर कर पाएंगे| फोन को कंपनी ने सिंगल स्टोरेज 4/64GB ऑप्शन में लॉन्च किया है| फोन की कीमत एकदम पॉकेट फ्रेंडली है| आप इसे 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं| स्मार्टफोन पर कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट का भी दे रही है| अगर आप फोन को Icici, SBI और HDFC बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको फोन 8,499 रुपये में मिल जाएगा|

 iPhone जैसा है ये फीचर 

Realme C51 में iPhone 14 की तरह एक फीचरदिया गया है| इसमें कंपनी ने मिनी कैप्सूल फीचर दिया है जो iphone पर पाए जाने वाले डायनामिक आइलैंड इंटरफ़ेस की तरह है| इसके जरिए आपको चार्जिंग और दूसरे अपडेट्स मिलते हैं| साथ ही स्मार्टफोन में 6.74 इंच की डिस्प्ले 90hz के रिफ्रेश रेट के साथ और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है|फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है| साथ ही स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी 33 वॉट के फास्ट चर्जिंग के साथ दी गई है|कंपनी ने दावा किया है कि Realme C51 महज 28 मिनट में 0 से 50% चार्ज हो जाता है| फोन में फ्रंट में आपको 5MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिलेगा| स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है| Realme C51 के लिए अर्ली बर्ड डे सेल आज शाम 6 बजे से 7 बजे तक चालू रहेगी| इसके बाद फोन की पहली सेल 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी| मोबाइल फोन को आप मिंट ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं|

 

About Post Author