ख़ुशखबरी!!! शाओमी ने बताया इन स्मार्टफोन में होगा MIUI 14, जानिए क्या आपका स्मार्टफोन भी……..

शाओमी ने हाल ही में अपनी शाओमी 13 सीरीज के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया हैं। इस चीनी कंपनी ने Xiaomi 13, Xiaomi 13 Pro और Xiaomi 13 Lite हैंडसेट लांच किये है। इन तीनों स्मार्टफोन को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इवेंट में पुष्टि कर दी कि “लेटेस्ट शाओमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को MIUI 14 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने शाओमी के उन फोन की लिस्ट भी जारी कर दी है जिन्हें 2023 की इस तिमाही में MIUI 14 अपडेट मिलेगा।”

Xiaomi MIUI 14 में कई सारे नए फीचर्स मिलेंगे। नए यूआई के साथ connected devices (शाओमी के फोन के बीच तेजी से फाइल शेयरिंग), ऑन-डिवाइस टेक्स्ट रिकग्निशन, बड़े फोल्डर और सिस्टम स्पेस को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए बहुत कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स का कंप्रेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

शुरुआत में करीब 19 डिवाइस में कंपनी MIUI 14 के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। इनमें शाओमी और रेडमी  सीरीज के स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि कुछ समय के बाद रेडमी और शाओमी के कई और फोन में यह अपडेट मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि इनमें से कुछ डिवाइस भारत में उपलब्ध नहीं हैं और चुनिंदा मार्केट में ही इन्हें लॉन्च किया गया है।

कंपनी ने फिलहाल Redmi Note 12 Series का जिक्र नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में इस सीरीज को MIUI 14 अपडेट मिल जाएगा।

  • Xiaomi 12T Pro (शाओमी 12टी प्रो)
  • Xiaomi 12X (शाओमी 12एक्स)
  • Mi 11 Ultra (मी 11 अल्ट्रा)
  • Mi 11 Lite 5G (मी 11 लाइट 5जी)
  • Xiaomi 12T (शाओमी 12टी)
  • Xiaomi 12 Lite (शाओमी 12 लाइट)
  • Mi 11i (मी 11i)
  • Mi 11 Lite (मी 11 लाइट)
  • Xiaomi 12 Pro (शाओमी 12 प्रो)
  • Xiaomi 11T Pro (शाओमी 11टी प्रो)
  • Mi 11 (मी 11)
  • Xiaomi 12 (शाओमी 12)
  • Xiaomi 11T (शाओमी 11टी)
  • Xiaomi 11 Lite 5G NE (शाओमी 11 लाइट 5G NE)
  • Redmi Note 10 (रेडमी नोट 10)
  • Redmi 10 5G (रेडमी 10 5G)
  • Redmi Note 11 Pro+ 5G (रेडमी नोट 11 प्रो+ 5जी)
  • Redmi Note 10 Pro (रेडमी नोट 10 प्रो)

Xiaomi का MIUI 14 हाल ही में लॉन्च हुए Poco X5 Pro में उपलब्ध है जो ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड है। फोन को 22,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया है।

About Post Author