Asian Games 2023: शतरंज में आए दो मेडल, कुश्ती में दीपक पूनिया ने जीता सिल्वर मेडल

KNEWS DESK- एशियन गेम्स 2023 का चीन को हांगझोऊ में आयोजन हो रहा है। इसके 13वें दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज में भी भारत ने दो मेडल हासिल किए। पहले महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद पुरुष टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही 2023 एशियन गेम्स में भारत के नाम 107 मेडल हो गए हैं।

कुश्ती में दीपक पूनिया ने जीता सिल्वर मेडल

कुश्ती में पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के पहलवान दीपक पूनिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ईरान के पहलवान के खिलाफ दीपक को 0-10 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कमाल कर दिया। उनके हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ फाइनल में 2-1 से जीत दर्ज की।

कबड्डी में भारतीय टीम ने जीता सोना

बैडमिंटन और क्रिकेट के बाद कबड्डी में भी भारतीय दल ने सोना जीता है। भारतीय पुरुष टीम ने कबड्डी में  गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने विवादों से भरे फाइनल मैच में ईरान को 33-29 से पटखनी दी।

ये भी पढ़ें-  राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, देश में लागू हो सामाजिक सुरक्षा का अधिकार कानून

भारत ने एशियन गेम्स में जीता एक और गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया के सात्विक और चिराग ने बैडमिंटन के मेंस डबल्स के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने कोरिया को 2-0 से हराया। यह पहली बार है जब भारत ने एशियन गेम्स के बैडमिंटन के किसी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है।

ये भी पढ़ें-   इस नवरात्रि मां दुर्गा को करना चाहते हैं अत्यंत प्रसन्न, भोग के लिए बनाएं ये पकवान

About Post Author