इस नवरात्रि मां दुर्गा को करना चाहते हैं अत्यंत प्रसन्न, भोग के लिए बनाएं ये पकवान

KNEWS DESK- सनातन धर्म में नवरात्री का पर्व बहुत ही विशेष माना जाता है| ये पर्व आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं| ऐसे में सभी के घर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी शुरु हो गई होगी|लोग अपने घर की साफ- सफाई मंदिरों की सजावट में जुट गए होंगे| नवरात्रि के नौ दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से माता भक्तों से अत्यंत प्रसन्न होती हैं| सभी लोग स्थापना के साथ कई पकवान भी बनाते हैं| चलिए आज हम आपको माता को भोग लगाने वाले कुछ स्पेशल पकवान बताते हैं|

नारियल की बर्फी 

देवी देवताओं को नारियल विशेष प्रिय होते हैं| नारियल फल है इसलिए नारियल की बर्फी बनाकर माता को भोग जरुर लगाएं इससे माता आपसे प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना जल्द पूरी करती हैं|

मखाने की खीर

पूजा-अर्चना में खीर का भोग बेहद शुभ माना जाता है लेकिन चावल अन्न में आता है इसलिए आप माता को भोग लगाने के लिए मखाने की खीर बना सकते हैं|

काजू कतली

माता को खोए से बनी चीजों का भोग लगाना भी सही रहता है| इसलिए आप काजू और खोए से तैयार किए हुए काजू कतली का भोग लगाएं, इससे माता अत्यंत प्रसन्न होती हैं|

साबूदाने की खीर

व्रत के दौरान अधिकतर लोग साबूदाना का इस्तेमाल करते हैं| आप साबूदाने की खीर बनाकर माता को भोग लगाएं और फिर उसको आप यदि व्रत में हैं तो खा भी सकते हैं|

About Post Author