Asian Games 2026: डेब्यूटेंट्स का जलवा, इन 7 खिलाड़ियों ने अकेले जीते एक से ज्यादा पदक

Knews Desk– जापान के आइची नगोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के 495 एथलीटों ने 36 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों में 83 ऐसे एथलीट थे, जिन्होंने पहली बार एशियन गेम्स में कदम रखा। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी SAI के आंकड़ों के मुताबिक, इन 83 डेब्यूटेंट्स में 43 महिला और 40 पुरुष एथलीट शामिल थे। भारत ने इस प्रतियोगिता में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत कुल 85 मेडल जीते और मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।SAI के आंकड़ों के अनुसार, भारत के 85 पदकों में से 41 मेडल डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। हालांकि, इन डेब्यूटेंट्स में सात खिलाड़ी ऐसे रहे, जिन्होंने अकेले ही एक से ज्यादा मेडल जीतकर खास उपलब्धि हासिल की। इन खिलाड़ियों ने अपने पहले ही एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की मेडल संख्या बढ़ाने में अहम योगदान दिया।इन सात खिलाड़ियों में कुमकुम मोहोद, नीरू ढांडा, प्रिथिका प्रदीप, साहिल राजेश जाधव, थिरूमुरू गणेश मणिरत्नम, हिमांशु ढिल्लन और विदर्शा के. विनोद शामिल हैं।

17 साल की भारतीय महिला तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल तीन मेडल अपने नाम किए। कुमकुम ने महिलाओं के रिकर्व टीम और इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। अपने डेब्यू में ही तीन पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।भारतीय शूटर नीरू ढांडा भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने कुल तीन मेडल जीते, जिसमें दो गोल्ड और एक सिल्वर शामिल रहा। नीरू ने विमेंस ट्रैप इंडिविजुअल और मिक्स्ड ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा महिला ट्रैप टीम इवेंट में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।महिला तीरंदाज प्रिथिका प्रदीप ने अपने डेब्यू एशियन गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते। उनके साथ पुरुष तीरंदाज साहिल राजेश जाधव ने भी दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया।

पुरुष आर्चर थिरूमुरू गणेश मणिरत्नम ने भी डेब्यू में दो मेडल जीते। उन्होंने एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वहीं पुरुष शूटर हिमांशु ढिल्लन ने दो सिल्वर मेडल जीते।महिला शूटर विदर्शा के. विनोद ने भी अपने पहले एशियन गेम्स में दो सिल्वर मेडल हासिल किए। इस तरह इन सात डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर कुल 16 मेडल भारत के खाते में जोड़े। इनमें कुमकुम मोहोद और नीरू ढांडा ने तीन-तीन पदक जीते, जबकि बाकी पांच खिलाड़ियों ने दो-दो मेडल अपने नाम किए।एशियन गेम्स 2026 में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के लिए खास रहा। डेब्यू में ही कई मेडल जीतने वाले इन सात एथलीटों ने न सिर्फ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि भारतीय खेलों के लिए भविष्य की उम्मीद भी जगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *