दो शताब्दी पूरे करने की ओर हिंदी पत्रकारिता

KNEWS DESK-  30 मई 2023 यानी कि आज  हिन्दी पत्रकारिता को 197 वर्ष पूरे हो गए|  30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है|आज हम आपको इस दिन पर हिन्दी पत्रकारिता के शुरुआत के बारे में बताएंगे| हालांकि, हिन्दी पत्रकारिता कितनी साल पुरानी है यह कहना कठिन है, लेकिन जानकारी के अनुसार, ‘उदन्त मार्तण्ड’ के साथ हिन्दी पत्रकारिता की शुरूआत हुई| इसका प्रकाशन जुगल किशोर शुक्ल ने किया था|हिंदी भाषी अखबार का पहला प्रकाशन आज ही के दिन साल 1826 में कोलकाता से आरम्भ हुआ था|

भारतीय पत्रकारिता के इतिहास में अपना अलग महत्व रखने वाला हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र ‘‘उदन्त मार्तण्ड’’ 30 मई 1826 को कलकत्ता से साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ| इस समाचार पत्र के अंक हिन्दी की खड़ी बोली, ब्रज भाषा के मिश्रण में प्रकाशित होते थे| इसके प्रथम अंक की 500 प्रतियां प्रकाशित की गई, यह समाचार पत्र हर सप्ताह मंगलवार के दिन  प्रकाशित होता था|
हर साल 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है| प्रथम हिन्दी समाचार पत्र के प्रकाशक पं. जुगल किशोर कानपुर के रहने वाले थे| जुगल किशोर शुक्ल सिविल एवं राजस्व उच्च न्यायालय कलकत्ता में पहले कार्यवाहक रीडर तथा बाद में वकील बन गए|

आजादी प्राप्त करने के बाद तेज गति से हिन्दी पत्रकारिता ने विकास किया| वर्तमान समय में हिन्दी में अनेक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन हो रहा है| आने वाले वर्ष 2026 में हिन्दी पत्रकारिता को पूरे  200 वर्ष हो जाएंगे|

About Post Author