कार में सनग्लासेस रखना पड़ सकता है भारी, बरतें ये सावधानी

KNEWS DESK-  आजकल तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण सभी लोग परेशान हैं| अधिकतर लोग AC में ही रहना पसंद कर रहे हैं| इतनी तेज धूप के चलते लोग कहीं बाहर जाना नहीं चाहते अगर जाना पड़ रहा है तो कार में भी AC का प्रयोग कर रहे हैं| इस समय जब बाहर जाना पड़ रहा है तो सनग्लासेस भी अत्यधिक जरुरी हो गया है| ऐसी दशा में सनग्लासेस आंखों को प्रोटेक्ट करतें हैं| अक्सर लोग कार से उतरते वक्त सनग्लासेस कार में ही छोड़ देते हैं| जो कि आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है|

 

अब एक्सपर्ट्स ने लोगों को इसे लेकर सावधानी बरतने को कहा है| उन्होंने बताया, कभी भी कार के डैशबोर्ड पर अपने सनग्लासेस ना रखें| ये काफी खतरनाक हो सकता है|आपकी इस गलती के कारण कार में धमाका हो सकता है और आपकी कार में आग लग सकती है| हाल ही में यूके के नॉटिंघमशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने एक कार में लगी आग को बुझाया| जब इस घटना की जांच की गई तो पता चला कि कार में रखे सनग्लासेस की वजह से ये आग लगी थी|

फायरफाइटर्स के अनुसार, सनग्लासेस में रिफ्लेक्शन होता है| जब ये कांच सीधे धूप के कांटेक्ट में आती है तो वापस रिफ्लेक्शन को कार की कांच पर फेंकती है| इससे कार की कांच चटक सकती है और उसमें धमाका हो सकता है|कई लोगों को ऐसा लगता है  कि अंदर किसी के घर या ऑफिस में सनग्लासेस तो पहनना है नहीं|इस वजह से वो कार में ही उसे छोड़ देते हैं| वो कार के डैशबोर्ड पर ही सनग्लासेस  रखकर कार से बाहर चले जाते हैं|

About Post Author