स्मार्ट सिटी पर जुबानी, शहर हुआ पानी-पानी

देहरादून, उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश तेजी पकड़ने लगी है। जैसे जैसे बरसात तेजी पकड़ रही है वैसे वैसे सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। एक तरफ जहां सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है। तो दूसरी ओर लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह गाड़ियां फंसी दिखाई दे रही है। इसके अलावा राज्य की 150 से ज्यादा सड़कें बंद चल रही है….जिन्हें खोलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस बारिश ने देहरादून स्मार्ट सिटी की भी पोल खोल कर रख दी है। आलम ये है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह जगह सड़कें खोद दी गई है। पानी की निकासी ना होने से सड़कें तालाब बन चुकी है। लोग पूछने लगे हैं आखिर कहां है स्मार्ट सिटी…हांलाकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जाएगी…वहीं राज्य में इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से स्मार्ट सिटी के तहत खर्च किए गए 1600 रुपए का श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है….साथ ही कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है

उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश तेजी पकड़ने लगी है। जैसे जैसे बरसात तेजी पकड़ रही है वैसे वैसे सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। एक तरफ जहां सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है। तो दूसरी ओर लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह गाड़ियां फंसी दिखाई दे रही है। इसके अलावा राज्य की 150 से ज्यादा सड़कें बंद चल रही है….जिन्हें खोलने का कार्य किया जा रहा है। वहीं इस बारिश ने देहरादून स्मार्ट सिटी की भी पोल खोल कर रख दी है। आलम ये है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह जगह सड़कें खोद दी गई है। पानी की निकासी ना होने से सड़कें तालाब बन चुकी है। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। आलम ये है कि रिस्पना पुल के पास तो सड़क पर इतना पानी भर गया था कि बसें भी आधी डूबी नजर आईं। प्रिंस चौक और आईएसबीटी में घुटनों तक पानी भरा था। राजपुर रोड और दून अस्पताल वाली सड़क, दिलाराम चौक, पलटन बाजार, दर्शनलाल चौक, माजरा, हरिद्वार रोड पर सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। हांलाकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाएगी…वहीं विपक्ष ने धामी सरकार पर जमकर निशाना साधा है

आपको बता दें कि बारिश के चलते राज्य की 150 से ज्यादा सड़कें बंद चल रही है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता डीके यादव ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि बार बार हो रही तेज बारिश की वजह से सड़कों को स्थाई रूप से खोल पाना मुश्किल हो रहा है। सभी डिविजनों को प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने को कहा गया है। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया। वहीं भारी बारिश के चलते बार बार चारधाम यात्रा भी बाधित हो रही है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास सड़क मार्ग अवरुद्ध हो रहा है।

कुल मिलाकर मॉनसून की बारिश ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। बारिश से ज्यादा लोग सरकार की व्यवस्थाओं से परेशान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल देहरादून में देखने को मिल रहा है जहां स्मार्ट सिटी के नाम पर जगह जगह खोदी गई सड़कें लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। और अब सरकार कार्यों में तेजी लाने की बात कह रही है। सवाल ये है कि क्या राज्य की जनता इसी तरह से परेशान होती रहेगी…..

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट

About Post Author