पांच हजार से अधिक का बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन

देहरादून। मार्च का महीना अपने अंतिम चरण में चल रहा है मार्च की समाप्ती के साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 का समाप्त होगा। ऐसे में ऊर्जा निगम ने पांच हजार से अधिक बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। इसी प्रक्रिया के तहत बीते मंगलवार को पूरे प्रदेश में 400 कनेक्शन काटे गये। ऊर्जा निगम को इस साल 1300 करोड रुपये का राजस्व मार्च के महीने में वसूल करना है। वही 900 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका है। अब निगम को अपना टारगेट पूरा करने के लिए शेष राजस्व केा भी वसूलना है। ऊर्जा निगम ने इस साल 9000 करोड़ का राजस्व वसूलने का लक्ष्य तय किया था। जिस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी और राजस्व निगम को वसूलना है।

अगर निगम इस साल 9000 करोड़ का राजस्व वसूल कर लेता है तो उसके बाद ऊर्जा निगम एक प्रतिशत लाइन लॉस कम करने के अपने लक्ष्य को भी पूरा कर सकेगा। वही निगम द्वारा सरकारी विभाग से राजस्व वसूलने के लिए नोडल अफसर भी तय किये गये है। साथ ही अन्य कनेक्शन को लेकर भी अभियान तेज कर दिया गया है। पांच हजार से अधिक बकाया वाले लोगों के कनेक्शन को काटने में भी तेजी आयी है। एमडी ऊर्जा निगम अनिल कुमार ने बताया कि षत प्रतिषत राजस्व वसूली के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है।

About Post Author