एकता आंदोलन लोकतंत्र के लिए जरूरी

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जनपद मे आयोजित भाकपा माले की बैठक सोमवार को आयोजित हुई। राज्य कमेटी की इस बैठक मे लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर व्याख्यान हुआ।

बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव कामरेड  दीपक भट्टाचार्य ने कहा कि  देश मे लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यापक एकता वाले आंदोलन की जरूरत है।

तल्लीताल स्थित एक होटल मे माले की उत्तराखंड राज्य कमेटी की ओर से इस आयोजन मे भट्टाचार्य ने कहा कि देश को लोकतांत्रिक अधिकार आजादी के साथ मिले। उन्होंने कहा कि भारत मे लोकतंत्र की कमजोरी ने फासीवाद को जन्म लेने का मौका दिया है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए देश मे लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यापक एकता वाले आन्दोलन की जरूरत है।

दीपक ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के जरिये फौज के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके साथ साथ कानून के राज के कलपुर्जों को नष्ट किया जा रहा है।

अपने संबोधन मे पार्टी के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि उत्तराखंड को विकास के नाम पर यदि कुछ दिया गया है तो वह है सिर्फ आपको ही विकास के नाम पर राज्य के ऊपर थोपी गयी है।

जैसे आपदा मे बचाव आपदा मे विस्थापन और आपदा के बाद पुनर्निर्माण करना ही होता है। उसी तरह की जरूरत आज देश के लोकतंत्र को भी है। कार्यक्रम का संचालन भाकपा माले के नगर सचिव कैलाश जोशी ने किया।

About Post Author