खराब मौसम के बावजूद, कम नहीं चारधाम यात्रियों का उत्साह

उत्तराखंड बीते दिन बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही देवभूमि के चारों धामों में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि चारों धामों में मौसम ने यात्रियों की मुश्किले तो बढ़ाई है। लेकिन बावजूद इसके यात्रियों के उत्साह के आगे मौसम की दुश्वारिया पीछे रह गयी। बीते रोज चारों धामों में वर्षा और बर्फबारी जारी रही। जिससे मौसम में ठण्डक और बढ़ गयी। बावजूद इसके दर्शन के लिए भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी। बीते दिनभर में करीब 47480 तीर्थ यात्रियों ने धामों में दर्शन किए। ।

 

कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें

बीते गुरुवार को विधि विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए। तीनो धामों में पहले ही कपाट खुल चुके हैं और अब इनके साथ ही श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन कर सकते हैं। लेकिन देवभूमि में पहाड़ों की उचाई पर बने इन धामों में अक्सर मौसम श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा लेता है। बीते दिन भी मौसम बिगडने से चारों धामों में बर्फबारी और वर्षा हुई। गंगोत्री में जहां वर्षा ने भक्तों की यात्रा को मुश्किल बनाया वहीं बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं को बर्फबारी का सामना करना पड़ा। इससे यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी। तापमान शून्य से नीचे चला गया। लेकिन उत्साह और भक्ति से भरे श्रद्धालु कतार में ही खड़े रहे।

About Post Author