सेना मेडल से सम्मानित होंगे देवभूमि के दो जवान

देहरादून। उत्तराखंड की धरती सदैव से ही वीर योद्धाओं की जननी मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां के लगभग प्रत्येक घर का लडका देश सेवा की कामना से फैज में जरूर भर्ती होता है। सदियो से ही इस भूमि से अनेक वीर योद्धाओं ने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया है।यहां के अनेक जवानो को कई अनेक प्रकार के सैन्य और अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है। और वही इस बार भी राज्य के गौरव को बढाने वाली बात सामने आयी है।

आपको बताए की इस वर्ष मध्य कमान के अलंकरण समारोह में उत्तराखंड के दो सपूतों को सम्मानित किया जाएगा। ये समारोह आठ फरवरी को जबलपुर में आयोजित होने जा रहा है। सेना के देहरादून जन संर्पक कार्यालय के प्रभारी ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि हरिद्वार के हवलदार सोनित कुमार सैनी को मरणोपरांत सेना पदक (वीरता) से सम्मानित किया जा रहा है। तो वही उधमसिहनगर के हवलदार भूपेन्द्र चंद को सेना पदक से सम्मानित किया जा रहा है। ये दोने मेडल जीओसी-इन-सी सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द डिमरी सह मेंडल देगे।

सूत्रों के अनुसार हरिद्वार के धनोरी निवासी 102 इंजीनियर रेजिमेंट के हवलदार  सोनित कुमार ने सूझबूझ से 7 जवानों की जान बचाई थी। हालांकि इसके बाद वह स्वयं वीर गति को प्राप्त हो गए थे। बताया जा रहा है। कि वे गुवाहाटी में टाटा वाहन के चालक थें। यह वाहन सेना द्वारा संचालित किये जा रहे आपरेशन चैकस के लिए अत्याधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्लाइंट इक्विपमेंट लगाने के काम में लगा था।
ऑपरेशन  के दौरान ये वाहन 24 सितमबर 2021 को खड़ी ढलान में दो वाहनों के बीच फंस गया था। इसी दौरान अचानक सात सेवारत कर्मियों को लेकर सामने से आ गया। जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए हवलदार सोनित व सी चालक नायक गुंजरत सिंह ने अपनी सुरक्षा की परवाह किये बगैर अपना वाहन गहरी खाई की ओर मोड़ दिया। और जिस कारण वाहन गहरी खाई में जा गिरा

About Post Author