देवकली महोत्सव में मनाया गया बेटियों का जन्मोत्सव

औरैया , देवकली महोत्सव में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग की तरफ से किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने आज के कार्यक्रम के शुभारंभ में आज का दीप प्रज्वलन नन्ही बेटी के हाथों से कराया। इस मौके पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि ऋषि पांडेय भी मौजूद रहे। आज के कार्यक्रम में 62 कन्याओं को गिफ्ट भेंट किये है।

कार्यक्रम की शुरुआत बेटीयों के हाथों केक काटकर किया गया। कार्यक्रम में आई बेटियों की माँ ने यह सम्मान पाकर खुशी जाहिर की। पंडाल में बैठी बेटियों की माँ ने बताया कि वह बहुत खुश है कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया। उनका कहना है कि समाज मे बेटियों को बहुत सम्मान मिलता है इस लिए मुझे गर्व है कि मैं एक बेटी की माँ हूँ।यह कार्यक्रम बेटी बचाओ,बेटी बढ़ाओ के अंतर्गत किया गया।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ मनोज डिप्टी सीएमओ औरैया के साथ आशा वर्मा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग किया।

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम पर डीएम औरैया ने नवजन्मे कन्याओं के साथ केक काटकर यह उत्सव मनाया।सभी कन्याओं को गिफ्ट व पोषाहार किट गिफ्ट में दी गयी। वहीँ खानपुर गांव की फातमा ने बेटी के जन्म पर अपनी खुशी मंच पर जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनके 3 बेटी है। वह गौरान्वित महसूस करती है।

संचालन कर रहे औरैया के कवि अजय अंजाम ने पंडाल में बैठे सभी कन्याओं की माता से जा जाकर पूछा कि वह बेटी पैदा होने पर कितनी खुश है तो उन माताओं ने बेटी होना गर्व की बात बताया।

औरैया के डिप्टी सीएमओ मनोज ने बताया कि 2020-21 से लागू योजना कन्या सुमंगला योजना में 15 हजार सरकार बेटीयों को पढ़ने तक देती है।यह जानकारी उन्होंने पंडाल में बैठी महिलाओं को दी। नारी शक्ति पर औरैया जिलाधिकारी ने माँ को सर्वश्रेष्ठ बताया।उन्होंने बताया कि ईश्वर के बाद अगर किसी के पास सृजन की शक्ति है तो वह माँ है।

उन्होंने बताया कि परिवार का कल्याण करने वाली बेटियां ही है जो परिवार को संभाल कर सभी का ख्याल रखती है।नारी शक्ति पर उन्होंने बताया कि नारी इस संसार का कल्याण करने वाली है।वह ईश्वर स्वरूप है इसलिए बेटी होना जरूरी है।उन्होंने पुराणों की व्याख्या करते हुए नारी शक्ति पर चर्चा की।देवकली महोत्सव के पंडाल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी घूमधाम से मनाया गया।

About Post Author