महिला की हत्या की सुलझी गुत्थी , पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तराखंड, देहरादून : महिलाओं के सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किये जाने के बावजूद स्थिती जस की तस बनी हुई है। महिलाओं के दुष्कर्म और हत्या के मामले आए दिन महिलाओं की सुरक्षा के दावों पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। बीते दिन राजधानी देहरादून में ऐसा ही एक मामला आया। जिसमें महिला की हत्या कर उसके शव को कचरे में फेंक दिया गया। ऐसे में पुलिस ने भी घटना पर सक्रियता दिखाते हुए जांच कर आरोपित की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

हत्या के बाद किया दुष्कर्म, लाश को फेंका कचरे में

मामले के सम्बंध में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीती सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की हाथीबड़कला में कचरे में एक महिला का शव पड़ा है। इसपर मौके पर पुलिस पहुंची। लाश के निशान का पीछा करते हुए पुलिस पास ही एक झोपड़ी में पहुंची और वहां रह रहे राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करी। साथ ही पुलिस ने घटना के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जिससे स्थिती साफ हो गयी। आरोपित राजेश इसमें महिला का शव घसीटता हुआ दिखा। आरोपित नशे का आदी है। उसने नशे में महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, विरोध करने पर उसने महिला को दीवार पर पटक कर मार दिया। जिसके बाद उसने महिला से दुष्कर्म कर लाश को कचरे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। |

About Post Author