वोटबैंक की राजनीति कर रहा विपक्ष: भटृ

देहरादून। विपक्षी दलों के संयुक्त रूप से एकजुट होने और केन्द्र तथा राज्य सरकार की नीतियों को जनविरोधी कहने के साथ संयुक्त रूप से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदेश करने और सरकार का घेराव करने की बात को लेकर अब राज्य के सियासी गलियारों मे हलचल तेज हो गई है।

विपक्षी दलों की सर्वदलीय बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विपक्ष की सर्वदलीय बैठक को लेकर प्रदेश की जनता मे कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।

भटृ ने कहा अपने अस्तित्व बचाने की जंग लड रहे तमाम विपक्षी अब तुश्टि करण का राग अलाप रहे है। जिसे की प्रदेश ने पहले ही नकार दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय मे प्रेस वार्ता करते हुए भटृ ने कहा की अवैध धार्मिक अतिक्रमण पर कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष की आपत्तियो को देवभूमि की जनता ने  पहले ही नकार कर इसे दरकिनार कर दिया है।

प्रेस वार्ता के दौरान ही कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे हुई विपक्षी दलों की बैठक पर प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल खडे किये और कहा की सीएम धामी के नेतृत्व मे प्रदेश के चहुंमुखी विकास की दिशा मे हुए विकास कार्यों से कुछ नेताओं की सियासी जमीन खिसक चुकी है। जिससे बौखला कर ये नेता अब सरकार की नीतियों को जनविरोधी सिद्ध करने मे लगे हुए है।

अब अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए तमाम विपक्षी दल अब एकजुट होने की नौटंकी कर रहे है। ये विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति करने और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए अब ये दल एकजुट होने की नौटंकी कर रहे है।

भटृ ने विपक्ष पर निषना साधते हुए कहा की विपक्षी दल कभी भी नही चाहते कि देवभूमि की धार्मिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र मे विष्व पटल पर अपनी अलग पहचान बने।उनका कहना है कि जनता सच को जानती है और विपक्ष के छलावे मे आने वाली नही है।

About Post Author