संयुक्त विपक्ष का गांधी मैदान मे धरना

 देहरादून। भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध मे सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए आज राजधानी देहरादून के गांधी पार्क मे कांग्रेस के साथ ही वाम दल,परिवर्तन पार्टी जनता दल एस ने संयुक्त विपक्ष के रूप मे धरना दिया।

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे बनी एक्शन कमेटी ने देश मे बेटियों के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर धरना दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार देश की जनता के अधिकारों का हनन कर रही है।

सरकार लगातार संवैधानिक मूल्यों को चोट पहुंचा रही है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट हो गये है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि सरकार ने 2022 तक हर गरीब को घर देने का वादा किया था लेकिन सरकार ने अभी तक घर देना तो दूर बजाय इसके नियमों केा ताक पर रखकर अक्रिमण के नाम पर बसे हुए लोगों को बेघर करने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने प्रदेश मे अंकिता भण्डारी हत्या कांड,भर्ती परीक्षाओं मे धांधली,सशक्त भूकानून, महंगाई,बेरोजगारी,जोशीमठ पुनर्वास के साथ ही तमाम मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जाहिर किया।

About Post Author