देवभूमि में हाथ को मिलेगा जनता का साथ ?

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण के साथ साथ ही कांग्रेस ने आज से अपनी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत भी कर दी है। आज से पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा शुरू कर दी है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस मुख्यालय से इस अभियान की शुरुआत की। माहरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस सभी प्रदेशों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव गांव जाएगी। कांग्रेस अपने इस अभियान में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के द्वारा लोगों के लिए लिखे गए संदेश पत्र को भी गांव गांव पहुंचाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया इस पत्र में प्रदेश के कई ऐसे ज्वलंत मुद्दे शामिल किए गए हैं जिसे कांग्रेस हर घर तक पहुंचना चाहती है। दरअसल राहुल गांधी ने अपने इस पत्र में लिखा है की 3500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ों भारतीयों ने हिस्सा लिया और इसमें मुझे प्यार और स्नेह दिया गया है। राहुल गांधी ने अपने इस पत्र में यह भी लिखा है कि मैं सड़क से लेकर संसद तक प्रतिदिन बुराइयों के खिलाफ लडूंगा। इस पत्र में रोजगार, किसानों की बात के साथ ही कई बातों का जिक्र किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा सभी प्रदेशों में गांव-गांव तक नहीं जा पाई ऐसे में अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसी गांव गांव हर एक व्यक्ति तक पहुंचेंगे इन यात्राओं के जरिए आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का भी काम करेगी ।वही भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जनता से माफ़ी मांगने का अच्छा बहना बातया जो भाजपा का माना हे की अब जनता कांग्रेस पर विश्वास नहीं करेगी। 
 
राहुल गांधी द्वारा देश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा  के बाद कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरिद्वार जिले से कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जा कर लोगो को जोड़ने का काम करेंगे साथ ही रोजगार, किसानों की बात प्रदेश की जन समस्याओं से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया जायेगा  हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस प्रदेश में जनता से जुड़ने का काम करेगी
 
26 जनवरी से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत भले ही प्रदेश में हो चली है तो वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस के ऊपर हल्ला बोला है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि प्रदेश की जनता ने अब कांग्रेस के आगे हाथ जोड़ दिए हैं और यही वजह है कि कांग्रेस अपनी गलतियों की माफी मांगने के लिए जनता के बीच पहुंच रही है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने देश में आजादी के बाद से ही समझौतों पर समझौते किए हैं अपने और अपनी पार्टी के  हितों के लिए 55 वर्ष तक इस देश में शासन किया है और यही वजह है कि देश के अंदर कई सारी परेशानियां आज भी खड़ी हुई है.
 
एक तरफ देश 74 वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहा है तो वही कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा और आगामी 2024 के चुनावी शंखनाद का आगाज उत्तराखंड से हो चला है भले ही हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफी अच्छा फर्क प्रदेश में तो देखने को नहीं मिला लेकिन कांग्रेस को लगता है कि अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से ही कांग्रेस के हाथ को आगे जनता का साथ मिल पाएगा देहरादून से राजेश वर्मा की रिपोर्ट। 

About Post Author