जवानों ने चीन और नेपाल सीमा पर शान से फहराया गया तिरंगा

उत्तराखंड में चीन और नेपाल सीमा पर भी जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया। जवानों ने तिरंगा फहराया और बहुत बुलंद आवाज में भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान 11 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट के अधिकारियों और कर्मियों ने तिरंगा फहराया है। वहीं, कमांडेंट ने वाहिनी के सभी अधिकारियों व कार्मिकों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी और साथ ही महानिदेशक एसएसबी का शुभ संदेश सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को पढ़कर भी सुनाया गया। इसके अलावा व्यास घाटी में 11वीं वाहिनी की उच्च हिमालयी सीमा चौकियों में जहां अभी इस समय पर बर्फ भी जमी है, वहां भी समवाय प्रभारियों द्वारा गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। भारत-नेपाल सीमा पर उपस्थिति नेपाल एपीएफ के साथ उपहार व मिठाईयों का आदान प्रदान भी किया और बहुत खुशी भी बनाई।  इस अवसर पर कमांडेंट 11वीं वाहिनी महेन्द्र प्रताप ने कहा कि आप सब जवान बल के आदर्श वाक्य हैं। वाहिनी व बल के गौरवशाली परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखें और एक सबल, सशक्त समृद्ध राष्ट्र के सपने को साकार भी करें। 10500 फीट की ऊंचाई पर 7 वीं वाहिनी आईटीबीपी के इंचार्ज डीसी तपस नियोगी ने भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा को फहराया। वहीं, ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिष्ठान भी खिलाया। वहीं, सुरक्षा बलों और ग्रामीणों के बीच मैत्री वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन भी किया गया।

About Post Author