ई-स्कूटर की होड़ में टीवीएस आगे निकली

के न्यूज़- इलेक्ट्रिक वाहनों की इस क्रांति में  टीवीएस मोटर कंपनी ने जनवरी 2020 में अपना iQube ई-स्कूटर के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में लांच किया था | जिसको पिछले साल मई में अपडेट किया गया, जिसके बाद यह ई-स्कूटर ज्यादा अपीलिंग हो गया और इसकी मांग भी बढ़ने लगी| इसके बाद  मई 2022 के बाद से दिसंबर 2022 तक आठ महीने के भीतर नए TVS iQube की  50,000 यूनिट ई-स्कूटर बिक चुकी है| सिर्फ बीते दिसंबर 2022 महीने में ही स्कूटर की 11 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं| जो की बिक्री का सबसे बड़ा आंकड़ा है|

रिपोर्ट्स के अनुसार, TVS iQube की जनवरी 2022 में 1,529 यूनिट बिकीं, फरवरी 2022 में 2,238 यूनिट बिकीं, मार्च 2022 में 1,799 यूनिट बिकीं, अप्रैल 2022 में 1,420 यूनिट बिकीं, मई 2022 में 2,637 यूनिट बिकीं, जून 2022 में 4,668 यूनिट बिकीं, जुलाई 2022 में 6,304 यूनिट बिकीं, अगस्त 2022 में 4,418 यूनिट बिकीं, सितंबर 2022 में 4,923 यूनिट बिकीं, अक्टूबर 2022 में 8,103 यूनिट बिकीं, नवंबर 2022 में 10,056 यूनिट बिकीं और दिसंबर 2022 में 11,071 यूनिट बिकीं हैं|

अगर पूरे साल 2022 की बात की जाए तो TVS iQube की सालभर के दौरान लगभग 60,000 यूनिट बिकी | TVS iQube ई-स्कूटर को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है, स्टैंडर्ड, एस और एसटी. स्टैंडर्ड और एस वेरिएंट में 3.04 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है जबकि टॉप-स्पेक ST मॉडल में 4.56 kWh की बड़ी बैटरी यूनिट है| कंपनी ने दावा है कि यह सिंगल फुल चार्ज पर क्रमशः 100 किमी, 100 किमी और 145 किमी की मैक्स रेंज ऑफर कर सकते हैं|

TVS iQube के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत वर्तमान में 99,130 ​​रुपये है| जबकि ‘एस’ वेरिएंट की कीमत 1.04 लाख रुपये है| यह ऑन-रोड, दिल्ली कीमतें हैं| आईक्यूब एसटी की कीमतों का अभी खुलासा होना बाकी है| TVS iQube का मुकाबला Ola S1, Ather 450X, Bajaj Chetak, Hero Vida V1 आदि से है|

About Post Author