क्रिप्टोकरेंसी के दौर में आज भी पत्थर बदल होता है व्यापार

के न्यूज़\यप आईलैंड- चीजों को खरीदने-बेचने के लिए सदियों पहले ही पैसे का लेनदेन शुरू हो गया था और आज दुनिया के लगभग सभी देश के पास अपनी मुद्रा है| लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां आज भी पत्थर की करेंसी चलती है| यहां पर चीजों की खरीद-फरोख्त पत्थर देकर की जाती है| यहां कागज के नोट नहीं चलते और ना ही सिक्के चलते हैं| मुद्रा के रूप में यहां लोग पत्थरों का इस्तेमाल करते हैं |

जब दुनिया में मुद्रा का चलन शुरू नहीं हुआ था तो लोग चीजों को खरीदने के लिए बार्टर सिस्टम का इस्तेमाल करते थे. बार्टर सिस्टम में सामान के बदले कोई उतनी ही वैल्यू रखने वाला सामान दिया जाता था| अगर किसी को गाय खरीदनी है तो उसको उसके बदले भैस या अन्य सामान देना होता था| पत्थर की करेंसी वाला यह द्वीप यप द्वीप में  है| यप आईलैंड प्रशांत महासागर में स्थित है|

गौरतलब है कि यप महाद्वीप में छोटे से लेकर इंसान जितने बड़े पत्थर करेंसी के रूप में चलते हैं| जानकारी के मुताबिक, यप आईलैंड करीब 100 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है| यहां करीब 12 हजार लोग रहते हैं| यप आईलैंड में कई छोटे-छोटे गांव हैं| यहां हर परिवार के पास पत्थर के रूप में करेंसी है| उस पत्थर के ऊपर परिवार का नाम भी लिखा है| करेंसी माने जाने वाले इन पत्थरों के बीच एक छेद होता है| पत्थर जितना भारी होता है| उसका मूल्य उतना ही ज्यादा होता है| ज्यादा और भारी पत्थर वाले परिवार को यहां अमीर माना जाता है|

हालांकि, पत्थर वाली इस करेंसी की शुरुआत कैसे और कब हुई इसका कोई सबूत नहीं मिलता है ? लेकिन माना जाता है कि पत्थर की करेंसी चलने के पीछे की वजह यप आईलैंड पर किसी बेशकीमती कच्चे माल या धातु का ना होना है| यहां सोना या कोयला भी नहीं पाया जाता है| सदियों पहले से यहां चूना-पत्थर को ही मुद्रा के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है|

About Post Author