उत्तराखंड: बलूनी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा- ‘वह इटली वालों को यहां का बताते हैं…’

उत्तराखंड, देहरादून : पौड़ी लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपने बयान में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इटली वालों को यहां का बताते हैं व पहाड़ वालों को बाहर का। बस इसी बात पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि वह अपनी तुलना सोनिया गांधी से कर रहे हैं| जबकि सोनिया गांधी ने देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया है|

उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के लिए वह पहाड़ी हो जाते हैं, जबकि अन्य समय पर दिखाई नहीं पड़ते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल जो कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, वह यहां के लोगों के बीच में रहे हैं, उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं|

वहीं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी इसपर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इटली से आई हुईं सोनिया गांधी को यहां का बता देते हैं| जबकि पौड़ी के प्रत्याशी अनिल बलूनी हैं, जिन्होंने पौड़ी लोकसभा के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं| उनको बाहर का बताया जा रहा है| उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी खुद महाराष्ट्र में कार्य करते हैं और वहां से उनको नोटिस आते हैं| वह हमारे प्रत्याशी को बाहर का बता रहे हैं|

About Post Author