शादी के बाद पहली बार अकेली दिखीं कृति खरबंदा, कैजुअल लुक में बिंदास लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं| फैंस को कपल की जोड़ी काफी पसंद आती है| वहीं शादी के बाद मंगलवार यानि आज अंधेरी में एक्ट्रेस कृति खरबंदा को अकेले स्पॉट किया गया, जहां से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं|

कृति खरबंदा के सिंपल और कैजुअल लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| एक्ट्रेस स्टाइलिश लुक में बेहद बिंदास लग रही हैं| उनके फेस पर शादी का ग्लो साफ़ नजर आ रहा है|

कृति खरबंदा टी कलर के ट्राउजर के साथ व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं| उन्होंने अपने लुक को हील्स के साथ कंप्लीट किया, जिसमें वे बेहद प्यारी लग रही हैं| इस दौरान कृति ने एक टोट बैग भी कैरी किया हुआ है|

कृति खरबंदा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में नजर आने वाली हैं| इस फिल्म को अबीर सेनगुप्ता द्वारा डायरेक्ट किया गया है|फिल्म में कृति के अलावा एक्टर सनी सिंह और एक्ट्रेस मोनिका चौधरी भी लीड रोल में नजर आएंगे|

About Post Author