उत्तर प्रदेश: मजदूर अचानक बना 2 अरब 21 करोड़ का मालिक, बैंक अकाउंट में आए इतने पैसे, जानें पूरा मामला

KNEWS DESK- यूपी के बस्ती जिले में रहने वाला एक मजदूर रातोरात अमीर बन गया| उसके बैंक अकाउंट में 2 अरब 21 करोड़ से ज्यादा रुपये आ गए, जिसे देख वह काफी चौंक गया| हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि अब ये रकम उसके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन चुकी है, आयकर विभाग द्वारा उसे नोटिस पहुंचाया गया है|

दरअसल,  बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के बरतनिया गांव के रहने वाले शिवप्रसाद निषाद के घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा| शिव प्रसाद दिल्ली में पत्थर की घिसाई कर परिवार का भरण पोषण करते हैं| एक मजदूर के घर आयकर विभाग के नोटिस पहुंचने से परिवार में हडकंप मच गया| क्योंकि नोटिस में शिवप्रसाद के बैंक खाते से 221 करोड़ रुपये का लेनदेन दिखाया गया है| साथ ही उसे 20 अक्टूबर तक सभी दस्तावेज के साथ हाजिर होने का आदेश दिया गया है|

Basti laborer becomes billionaire overnight 221 crores credited in bank account ANN UP News: मजदूर रातोंरात बना अरबपति, बैंक अकाउंट में अचानक आए 221 करोड़ रुपये, जानें फिर क्या हुआ

अब शिवप्रसाद को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसके खाते में इतने पैसे कैसे आ गए| वो काम छोड़कर दिल्ली से यूपी लौट आया है| शिवप्रसाद ने बताया कि  2019 में पैन कार्ड गुम हो गया था| आशंका है कि पैन कार्ड के आधार पर जालसाज ने खाता खोल कर ये कारनामा किया है| इसके बाद उसने लालगंज थाने में जाकर पुलिस को जानकारी दी है| खाते की डिटेल निकालकर मामले की सीनियर ऑफिसर्स से भी शिकायत की है| अब शिवप्रसाद आयकर विभाग पहुंच कर इनकम टैक्स अधिकारी से मुलाकात करने की कोशिश कर रहा है|

शिवप्रसाद ने कहा कि मैं मजदूर हूं| पत्थर घिसाई का काम कर पैसा कमाता हूं| मुझे नहीं पता इतने पैसे का लेन-देन किसने किया है| शायद मेरे पैन कार्ड का किसी ने गलत यूज कर लिया है, जिस खाते में 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये जमा हुए हैं वह मेरा ही है| कैसे और कब इतना ट्रांजेक्शन हुआ नहीं मालूम| बाकी के जो खाते हैं, उनमें कोई पैसा ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है|

डाक द्वारा घर पर जो नोटिस आया है उसमें बैंक खाते से 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये कैश जमा होने की बात है| 4 लाख 58 हजार 715 रुपये टीडीएस कटने की भी बात लिखी हुई है| इस मामले को लेकर आयकर और पुलिस विभाग दोनों एक्टिव हो गए हैं और जांच पड़ताल में जुट गये हैं| पुलिस अधिकारी ने बताया- खाते में ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही| जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी| बैंक और आयकर विभाग संपर्क में है|

About Post Author