सपा प्रत्याशी अलका यादव ने किया जनसम्पर्क

रिपोर्ट- द्विजेन्द्र मिश्रा

उन्राव,शुक्लागंज। गंगाघाट नगर पालिका में सपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलका यादव को जनसमर्थन मिल रहा है। रविवार को सपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव वरिष्ठ सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला नगर सपा अध्यक्ष उमा लाल यादव समेत तमाम लोगों ने नगर में जनसंपर्क कर अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलका यादव के लिए वोट मांगे। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने कहा की शीर्ष नेतृत्व द्वारा अलका यादव को गंगाघाट नगर पालिका से प्रत्याशी बनाया गया है।

सपा प्रत्याशी के साथ हम सभी लोग एकजुट होकर लोगों से समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत 5 वर्षों में नगर में विकास कार्य के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। तमाम वार्ड ऐसे हैं जहां पर बारिश के दिनों में लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इसके साथ ही शुद्ध पेयजल समेत तमाम समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले निस्तारित किया जाएगा। लोगों को समाजवादी पार्टी पर पूरा भरोसा है चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी के द्वारा किए गए सभी वायदों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान नगर के लोगों ने अलका यादव को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

About Post Author