KNEWS DESK- वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आश्रम परिसर आम दिनों की तुलना में पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा है। आश्रम के मुख्य द्वार के बाहर मौजूद इंक्वायरी काउंटर भी बंद नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद देश-विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं के बीच आश्रम की मौजूदा स्थिति को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।
आमतौर पर केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आश्रम परिसर भक्तों की भीड़ और भजन-कीर्तन से गुलजार रहता है। ऐसे में वायरल वीडियो में परिसर के खाली नजर आने और पूछताछ काउंटर बंद दिखाई देने से भक्तों की चिंता बढ़ गई है।
साधकों के आश्रम छोड़ने की चर्चाओं से बढ़ी चिंता
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कुछ साधकों के आश्रम छोड़ने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इन चर्चाओं की वास्तविकता को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति के आधार पर श्रद्धालु अलग-अलग तरह के सवाल उठा रहे हैं। भक्त यह जानना चाहते हैं कि आखिर अचानक केली कुंज आश्रम में इतना सन्नाटा क्यों दिखाई दे रहा है। क्या आश्रम की आंतरिक व्यवस्थाओं या दर्शन की प्रक्रिया में कोई बदलाव किया गया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। ऐसे में आश्रम के खाली दिखने और इंक्वायरी काउंटर बंद होने की तस्वीरों ने भक्तों को हैरान कर दिया है। फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति और साधकों से जुड़ी चर्चाओं को लेकर केली कुंज आश्रम प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसलिए आश्रम की मौजूदा स्थिति के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना जरूरी है।