लखनऊ: बढ़ती ठंड के बीच सीएम योगी ने अधिकारियों के दिए सख्त निर्देश, दुरुस्त करें रैन बसेरे, कंबल-अलाव का हो इंतजाम

लखनऊ/के न्यूज इंडिया: यूपी सहित देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। वहीं कोहरे के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सोमवार सुबह लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी न के बराबर रही। वहीं सीएम योगी ने बढ़ती ठंड के बीच प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों को लेकर दिशानिर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, सैनीटाइजेशन की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही डीएम निरीक्षण कर अलाव की भी व्यवस्था करें।

सीएम योगी ने कहा कंबलों की खरीद समय से पूरी करें

सीएम योगी ने गरीबों और निराश्रितों को ठंड से राहत दिलाने के लिए उन्हें कंबल बांटने और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा ने कि शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से किया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कंबलों की खरीद समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंबल गुणवत्तापरक हों, उनकी मूल्य में एकरूपता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

क्रिसमस के बाद होगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ती जा रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर के बाद तापमान 5 डिग्री से भी कम हो सकता है। जिससे आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: पठान फिल्म विवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़, FIR दर्ज

About Post Author