केशव मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को घेरा, बोले- राहुल गांधी ने ”कभी नीच कहा तो कभी मौत का सौदागर”

लखनऊ, भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस वार्ता कर सीधे तौर पर राहुल गांधी पर निशाना साधा है केशव प्रसाद ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राहुल गांधी द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया जाने पर कहा कि न्यायालय ने सजा सुनाई है। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। कांग्रेस सदैव से पिछड़ों, दलितों की विरोधी पार्टी रही है। कांग्रेस ने एक बार नहीं अनेक बार पीएम मोदी का अपमान करने का काम किया है। कभी पीएम को नीच कहा, कभी मौत का सौदागर कहा, कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए बहुत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। कांग्रेस का सदैव से आचरण रहा है दलितों का दमन करना है। पिछड़े वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी का पीएम पद पर पहुंचना कांग्रेस को सहन नहीं होता है। कांग्रेस को लगता है की पीएम कुर्सी पर उन्हीं का हक है, लोकतंत्र एक ऐसी ताकत है की एक बार नहीं लगातार दो बार जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को देश की कमान सौंपने का काम किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता ही नहीं खुलेगा। यूपी में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

हमने ओबीसी समाज को उनका हक दिया है। केन्द्र सरकार ने सभी के कल्याण के लिए कार्य किया है। कांग्रेस पूरी तरह से नरेंद्र मोदी का अपमान करने का काम कर रही है। राहुल गांधी और पीएम मोदी की उम्र में अंतर है, कांग्रेस ने इसका भी ख्याल नहीं किया है। अमर्यादित शब्दों का उपयोग पीएम के लिए करना अशोभनीय है।

कांग्रेस के बड़े बड़े नेता सिर्फ राहुल गांधी और उनके खानदान को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। देश की राजनीति में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं हैं कांग्रेस के वापस आने की कोई भी जगह नहीं है। जनता ही कांग्रेस को सजा दे रही है। पीएम मोदी जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर रहे हैं। दुनिया के सामने जब चुनौती आती है तो पीएम मोदी का मार्गदर्शन लिया जाता है। राहुल गांधी विदेश जाकर देश की बात करते हैं और लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। कांग्रेस का इतिहास है की वे एडजस्ट करने का काम करते हैं। देश में भ्रष्टाचार हुआ है तो कांग्रेस की वजह से हुआ है। कांग्रेसियों ने देश को लुटा है।

About Post Author