kanpur News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कानपुर दौरा कल, SP MLA Irfan Solanki से जेल में करेंगे मुलाकात

कानपुर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार यानी 19 दिसंबर को कानपुर आएंगे। अखिलेश आगजनी के मामले में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर पुलिस के साथ जेल प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिए है। बता दें कि, कानपुर देहात के रनियां लालपुर में पुलिस की पिटाई से व्यापारी बलवंत सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। इस पर सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कानपुर देहात स्थित उनके घर भी जाएंगे।

इसके सपा सुप्रीमों 1:45 मिनट पर वह कानपुर के सिविल लाइंस स्थित जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसर्मपण किया था। 10 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद सपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ विधानसभा के बाहर खुद को आग लगा ली थी। हालांकि वह इसमें बच गए थे। इसके बाद वह 2:45 मिनट पर सिविल लाइंस स्थित वैष्णवी कृपा पिंटू ठाकुर के आवास पर जाएंगे।

ये भी पढ़ें-लखनऊ: आगरा- एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, पलटी कार, एक परिवार के तीन लोगों की मौत

About Post Author