कानपुर: साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत

कानपुर के फजलगंज गड़रियन पुरवा सरेस बाग में साइकिल की गद्दी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से अगल बगल की फैक्ट्री में दहशत फैल गई। इस घटना में नाइट ड्यूटी में काम कर रहे मजदूरों के झुलसने की सूचना है। यह आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी। मौके पर फजलगंज थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। झुलसे घायल को एंबुलेंस के द्वारा हैलट रेफर किया गया है। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
बता दें कि साइकिल की गद्दी बनाने वाली फजलगंज इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार मजदूर झुलस गए। सभी को एलएलआर अस्पताल ले जाया गया, हालांकि हालत गभीर होने से तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया। वहीं दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। डबल पुलिया निवासी सुनील कटियार की गड़रियनपुरवा के सरेस बाग में साइकिल का पैडल और गद्दी फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह चार बजे उसमें आग लग गई। आग लगने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

ये भी पढ़ें-जहरीली शराबकांड: अब तक 53 मौतें, कई गांवों में छाया मातम, SHO और एक स्थानीय चौकीदार सस्पेंड

About Post Author