चंद्रा क्रिकेट अकादमी में SPARK CPL 3.0 U16 का भव्य आयोजन, 12 टीमों की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण

KNEWS DESK – कानपुर के चंद्रा क्रिकेट अकादमी मजा इंटर कॉलेज, मंधना में शनिवार शाम स्पार्क CPL 3.0 U16 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी 12 टीमों के ओनर्स, कोच और कप्तानों की मौजूदगी में ट्रॉफी और टीम जर्सी का अनावरण किया गया, जिससे पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे हुई, जिसमें विभिन्न टीमों ने अपनी-अपनी जर्सी का औपचारिक लॉन्च किया। इसमें स्पार्क इंटरनेशनल, आरबीएस क्रिकेट अकादमी, क्रिकेट आईटी स्ट्राइक ज़ोन, BPMG ब्लास्टर्स, रॉयल किंग क्लब, मिडवे टाइटंस, हेलीजर बॉर्डर, एजुकेशन सेंटर GDS स्पार्टन, SVAS इंडियन, कलावती सुपर किंग्स, JMD न्यूज और K News India की टीम शामिल रही।

इस अवसर पर टूर्नामेंट की चमचमाती ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया, जिसे UP T20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ खेल के प्रति समर्पण सिखाती हैं, बल्कि बड़े स्तर पर खेलने के लिए मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास भी प्रदान करती हैं।

डॉ. संजय कपूर ने सभी चयनित खिलाड़ियों को UP T20 लीग देखने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि युवा खिलाड़ियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि उनका भविष्य और मजबूत हो सके।

इस भव्य आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संस्थापक अवध बिहारी मिश्रा और SPARK CPL 3.0 के संरक्षक एवं PMG इंटर कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण दत्त द्विवेदी भी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवा प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि CPL 3.0 U16 का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा क्रिकेटरों को एक समान अवसर प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *