सदर सीट से प्रियंका गाँधी के चुनाव लड़ने के कयास तेज !

प्रियंका के रायबरेली दौरे से चर्चाओं का बाजार गर्म

रायबरेली :कल कांग्रेस महासचिव व यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गाँधी के रायबरेली दौरे के बीच अब साल 2022 के विधानसभा चुनावों के मददेनजर उनके जनपद रायबरेली से चुनाव लड़ने के कयास तेज हो गये हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक प्रियंका गाँधी अपनी माँ व कांग्रेस सुप्रीमों सोनिया गाँधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने रायबरेली का अभी कल ही दौरा किया था व वहाँ की सदर सीट पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद उनके चुनाव में उतरने के कयास लगाये जाने लगे हैं। उधर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने उन्हें  कांग्रेस की ओर से  आगामी यूपी  विधानसभा चुनाव का चेहरा बताकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

बागी विधायक अदिती सिंह की सीट है सदर विधानसभा

रायबरेली संसदीय क्षेत्र की जिस सदर विधानसभा सीट से प्रियंका गाँधी के चुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे हैं, उस विधानसभा पर फिलहाल कांग्रेस की बागी विधायक अदिती सिंह का कब्जा है। अदिती सिंह साल 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीतीं थीं, लेकिन कुछ मुद्दों पर पार्टी विचारधारा से मतभेद होने पर उन्होने बागी होकर पार्टी छोड़ दी। गौरतलब है कि अदिति सिंह कभी कांग्रेस के बाहुबली विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं।

सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में प्रियंका ने किये दर्शन

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही हिन्दुत्व की लहर व नेताओं के लगातार चल रहे अयोध्या दौरे के बीच कल प्रियंका गाँधी ने भी रायबरेली के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पहुँचकर हनुमान जी के दर्शन किये व मंदिर के मंहत जी का आशीर्वाद लिया। प्रियंका के रायबरेली दौरे से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया, इस दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस व प्रियंका गाँधी के पक्ष में नारे लगाते दिखे।

About Post Author