मिशन शक्ति का मिल रहा लाभ

योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति शुरू होने के बाद यूपी में इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। महिलाओं में अपने अधिकार और कानून के प्रति जागरूकता आ रही है। सरकार की मानें तो महिला अपराधों पर भी लगाम लगी है। योगी सरकार ने यूपी में महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए कमर कसी और मिशन शक्ति शुरू किया। इस मिशन की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर से की गई थी। अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरे चरण में अभियान को ऑपरेशन के रूप में संचालित किया गया। इस तरह इस पूरे मिशन को चरणों में बांटकर योगी सरकार ने काम शुरू किया।

मिशन शक्ति शुरू होने के बाद यूपी में इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। महिलाओं में अपने अधिकार और कानून के प्रति जागरूकता आ रही है। सीएम योगी का मिशन शक्ति एक सफल मिशन बताया जा रहा है। इसके तीसरे चरण की शुरूआत रक्षाबंधन से की गई।

मिशन शक्ति के उद्देश्य

  • महिलाओं, बच्चियों से सम्बंधित केस पर जल्द सुनवाई
  • सुनवाई को फास्ट ट्रैक भेजकर कार्रवाई जल्दी कराना
  • रेप केस में प्राथमिकता देकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाना
  • अभियान से सभी विभागों को एक साथ जोड़ना
  • यूपी में 24 विभाग क साथ काम कर रहे हैं
  • सरकारी, स्थानीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर हो रहा है काम
  • महिलाओं अपराध करने वाले की पहचान उजागर करना
  • दोष कोर्ट में सिद्ध होने के बाद कड़ी कार्रवाई करना
  • सभी चौराहों पर अपराधियों की तस्वीरें लगाना
  • मनचलों, शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना
  • शोहदों मनचलों को पकड़ना और जेल भेजना
  • पुलिस थानों में महिलाओं के लिए एक अलग हेल्पडेस्क
  • हेल्पडेस्क में महिला अधिकारी, सिपाही शामिल
  • निराश्रित महिला पेंशन योजना की शुरूआत
  • 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये
  • 1.55 लाख बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए गए रुपये
  • महिलाओं के लिए 30.12 करोड़ रुपये की राशि जारी

रक्षाबंधन से मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू

रक्षाबंधन के दिन से योगी सरकार ने यूपी में मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू किया। मिशन शक्ति 3.0 के तहत मुख्यमंत्री योगी ने निराश्रित महिला पेंशन योजना शुरू की। इस योजना के तहत 29.68 लाख महिलाओं के खातों में 451 करोड़ रुपये व 1.55 लाख बेटियों के खातों में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा महिलाओं के लिए 30.12 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के भीतर महिलाओं से जुड़े अपराधों को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

 

कानूनी अधिकारों के लिए किया जा रहा जागरूक

विभाग द्वारा सितंबर में महिलाओं और बेटियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा, जिसके तहत 21 सितंबर तक महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा से संबंधित विभिन्न कानूनों और प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, तस्करी, बाल विवाह, भेदभाव, बाल श्रम और अन्य प्रकार के शोषण के मुद्दों पर ग्राम सभा के स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। योगी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही। महिलाओं के लिए चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान एक अच्छी पहल है।

 

About Post Author