केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैथ लैब का उद्घाटन, पढ़ें खबर

उत्तराखंड-  देहरादून के बड़े और सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैथ लैब शुरू कर दी गयी है। बीते दिन सीएम धामी की मौजूदगी में केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने अस्पताल में कैथ लैब का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही अस्पलात में हार्ट यूनिट में अब कैथ लैब भी स्थापित हो चुकी है। इससे मरीजों को बहुत सुविधा होगी और उन्हें हृदय सम्बन्धी रोगों के इलाज के लिए निजी महंगे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं होगी। कैथ लैब के साथ ही उन्होंने सेन्ट्रलाइज आइसीयू मेमोग्राफी यूनिट साथ ही डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन का भी लोकार्पण किया।

बच्चों के दिल की बीमारियों का हो सकेगा इलाज

दून मेडिकन कॉलेज अस्पताल में कैथ लैब के स्थापित होने से अब मरीजों को काफी राहत होगी। यह प्रदेश की पहली सरकारी कैथ लैब है इससे हृदय सम्बन्धी रोगों की जांच व उनका उपचार किया जा सकेगा। पहले इसके अभाव में मरीजों को निजी जांच केन्द्रों, अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ता था लेकिन अब वे सस्ते में अपनी हृदय रोगों का इलाज करवा सकते हैं। इसके साथ ही बच्चों के हृदय नली के सिकुड़ने, हृदय में छेद होने से सम्बन्धित बीमारियों का भी इलाज हो सकेगा। यह प्रदेश की पहली सरकारी लैब है।

About Post Author