मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका भरवारी में 369 लाख के कार्यों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण

रिपोर्ट – अनिरुद्ध पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश – यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत 369 लाख के कार्यों का नगर विकास मंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया। नगर पालिका भरवारी में कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सभी सभासद एवम सभासद प्रतिनिधि भी मौजूद रहें।

जल्द ही शुरू किया जाएगा निर्माण

बता दें कि उत्तर प्रदेश में नव सृजित एवम नव विस्तारित नगर पंचायत एवं नगर पालिका में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायतों एवं नगरपालिकाओं में नए विकास कार्य कराए जा रहें है| जिनका ऑनलाइन टेंडर भी हो चुका है,जिनका जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कुल 366 लाख रुपए स्वीकृत

नगर पालिका परिषद भरवारी में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत कुल 366 लाख रुपए स्वीकृत हुए है, जिनमें 10 प्रतिशत जोड़कर इसकी अनुमानित लागत 369.768 लाख हो गई है, जिनसे कुल 13 कार्य कराए जाने है, जिनका लोकार्पण किया गया है।

विकास कार्यों के लिए दिया धन्यवाद

इस अवसर पर अध्यक्ष कविता पासी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नगर पालिका परिषद भरवारी के लिए लोकार्पण कर दिए गए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है और आगे भी नगर पालिका परिषद भरवारी में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

About Post Author