छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां के निधन पर भाजपा ने जताया दुःख

रिपोर्ट:डेस्क

रायपुर- छत्तीसगढ़ कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी अग्रवाल का 91 साल की उम्र में मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया| उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध जनों ने दुख जताया है|

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, विनोद यादव, लीलाराम ठाकुर, प्रकाश रोहरा, राधा कश्यप, धनंजय नेताम, रेणुका साहू, तनु साहू, पुष्पक देवांगन, रिखी राम यादव, आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, प्रतीक तिवारी, प्रह्लाद ठाकुर, शेष नारायण गहबिए, हलधर नाग, फारुख चौधरी, विष्णु मरकाम, प्रतीक सिंह, सुमित पारख, रिजवान मेमन, जयकिशन अग्रवाल, रोशन देवांगन, ललित पारख सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता श्रीमति पिस्तादेवी का निधन हम सभी के लिए दुखद घटना है। उन्होंने सात्विक सिद्ध जीवन जिया। सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित रहा। साहू ने कहा- उनके दिए संस्कार, सेवा भाव और आदर्श उनके पुत्र बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी भाइयों में झलकता है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि जीवन में मां का साया पुत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी के माता का निधन हम सब के लिए दुख का क्षण है। ईश्वर माता जी को अपने चरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिवार को शक्ति प्रदान करें कि वो इस दुख को सहन कर सकें। विधायक रोहित साहू ने राजिम विधानसभा सहित सभी गरियाबंद जिलावासियों की ओर से पिस्तादेवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

About Post Author