बारात में खाने पर हुआ विवाद, दूल्हा दुल्हन ने भाग कर बचाई अपनी जान..

आप ने  बारात में विवाद के किस्से सुने होंगे और ऐसी खबरें अख़बारों में भी पढ़ी ही होंगी लेकिन अब ये विवाद आम होते जा रहे है। अधिकतर शादियों में विवाद इस स्तर तक पहुंच जाता है कि लोगों के जान पर बन आती है। विवाद की मुख्य वजह शोर शराब ही होती है, अधिकतर लोग नशे में धुत्त होकर शादियों में जाते हैं और फिर खूब हंगामा भी करते हैं और फिर विवाद उत्पन्न कर देते है।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर में बुधवार को दूल्हा बरात लेकर, गांव के सूरजपाल की बेटी रूबी से विवाह करने गया था। इसी दौरान डांस कर रहे लड़के पक्ष और लड़की पक्ष में विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत करवाया। ये विवाद ठंडा ही हुआ था की कुछ समय बाद खाने के दौरान फिर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में इतनी हाथापाई हुई कि कुर्सियां तक फेंकी जाने लगी। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ने लगे की स्टेज पर माैजूद दूल्हा और दुल्हन को वहां से उठकर अपनी जान बचा के भागना पड़ा। दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट हुई। इस दौरान खितौरा निवासी दूल्हा आकाश व उसके स्वजन ने समारोह स्थल से भाग कर अपना बचाव किया थाबाद में गुरुवार सुबह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जहां बेटी के घर पर बातचीत के बाद दोनों के फेरे आदि की रस्‍म कराई गई। इसके बाद लड़की की विदाई हुई। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। बिसौली प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है |

About Post Author